बाइक सवार ग्रामीण की पिकअप की टक्कर से मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:बहन व भांजे को बाइक से लेकर जा रहे युवक की पिकअप की टक्कर लगने से तीनो जख्मी हो गये| घटना के बाद तीनो को लोहिया अस्पताल उपचार हेतु लाया गया| जंहा युवक को मृत घोषित कर दिया गया|
थाना अमृतपुर के ग्राम महमदगंज निवासी 30 वर्षीय अशोक पुत्र ब्रजलाल अपनी बहन रामा को उसकी ससुराल राजपुर से बाइक पर बैठाकर घर आ रहा था| साथ में रामा का पुत्र भी साथ में था| राजपुर गाँव के निकट अचानक सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी| जिससे बाइक सबार तीनो जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी राजेपुर लाया गया| जंहा से उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा अशोक को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि रामा व उसके पुत्र को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है|