मुठ्ठी भर कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की मैराथन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:बीजेपी के द्वारा लौहपुरुष की जयंती पर एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया| जिसमे कार्यकर्ता गिनती के ही नजर आये| वही उसमे भी कई कार्यकर्ता बीच में ही दौड़ छोड़कर किसी वाहन में बैठकर कार्यक्रम स्थल पर पंहुचे|
नगर के पटेल पार्क में सुबह लगभग 7 बजे सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुये| लेकिन जिस तरह से बीते कई दिनों से बीजेपी कार्यक्रम को लेकर सक्रिय दिख रही थी जिस तरह से नगर में होर्डिंग लगाये गये| इस सब ताम-झाम के बाद भी दौड़ने वाले कार्यकर्ता कम ही नजर आये| सांसद मुकेश राजपूत ने मैराथन से सम्बन्धित बनियान भी कार्यकर्ताओं को पहनायी| जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ में सभी बीजेपी नेताओं के साथ सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर गुब्बारे भी छोड़े गये| इसके बाद कार्यकर्ता मैराथन में दौड़ने लगे| अधिकतर जनप्रतिनिधि कुछ दूर चलने के बाद ही थक गये| सदर विधायक मेजर अंत तक पैदल ही गये| स्कूली छात्रों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया|
लाल दरवाजे स्थित रोडबेज बस अड्डे पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे मैराथन में भाग लेने वाले 50 छात्रों को मटकी में से पर्ची निकाल कर पुरस्कार दिया गया| पांच मटकी रखी गयी थी जिसमे दस-दस पर्ची थी| इस दौरान सांसद व सदर विधायक ने अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान विमल कटियार,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, शैलेन्द्र सिंह राठौर,नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ,सौरभ शुक्ला, शिवांग रस्तोगी, संजीब मिश्रा बॉबी, सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, नगर मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय,राजकुमार वर्मा, शिवम दुबे, रानू दीक्षित, राहुल राजपूत,एसपी संतोष मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंहआदि रहे|