बिना टिकट पकड़े जाने पर वोटर पार्टी के कार्यकताओं का हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले वोटर पार्टी के कार्यकर्ताओं को रेलवे पुलिस ने दबोच लिया| इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया| जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर आ गया| बाद में सभी वोटर पार्टी के कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया|
मंगलवार को रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ के मुख्य चल टिकट निरीक्षक रामजीवन यादव के नेतृत्व में ट्रेन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया| अभियान खुदागंज से शुरू हुआ| जिसमे तकरीबन 30 बिना टिकट यात्रा करते हुए यात्री पकड़े गये| बाद में कुछ को रास्ते में ही छोड़ दिया गया| इसके बाद तकरीबन दो दर्जन यात्रियों को फ़तेहगढ़ रेलवे स्टेशन लाया गया|
उसी दौरान बिना टिकट पकड़े गये तकरीबन 10 लोग अपने को वोटर पार्टी का कार्यकर्ता बताकर हंगामा करने लगे| विवाद जादा बढने पर मौके पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज, प्रभारी निरीक्षक फ़तेहगढ़ झाँझन लाल सोनकर, प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक, महिला थानाध्यक्ष आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गयी| हंगामा जादा बढ़ता देख रेलवे सुरक्षा पुलिस ने वोटर पार्टी के तकरीबन 10 लोगों को बिना टिकट पकड़ने जाने के बाद भी छोड़ दिया| तकरीबन एक घंटे तक फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन हाई-वे बना रहा|
एएसपी ने बताया की कुछ लोगों ने हंगामा किया था| बाद में उन्हें जाने दिया गया| वह अपने आप को वोटर पार्टी का सदस्य बता रहे थे|