जबाबी फायरिंग में दोनों पक्षों से नौ आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीते दिन चकबंदी को लेकर हुई जबाबी फायरिंग में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| एक आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा भी बरामद किया है| एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम आंतर में चकबंदी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था| जिसमे विवाद होने पर दोनों पक्षों में जबाबी फायरिंग हुई थी| जिसमे गाँव के ही ब्रह्मपाल सिंह पुत्र हरिपाल, रामदास पुत्र सुन्दर, रामनरेश जख्मी हो गये थे| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| दोनों पक्षों से जबाबी तहरीर दी गयी थी| गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के मोहित सिंह, सूरज पाल,हरिहर, उदयराज, ओमपाल, रणवीर सिंह उर्फ़ लल्ला, प्रदीप व अशोक को गिरफ्तार कर लिया| जिसमे प्रदीप के पास से पुलिस कोतमंचा बरामद हुआ है| वही एक आरोपी पुलिस की पंहुच से अभी दूर है|
एसपी संतोष मिश्रा ने पुलिस लाइन में जानकारी दी|