दबंगों ने घर में घुस मारपीट कर गोली मारी, सास-बहू गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:घर के भीतर अचानक घुस आये दबंगों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी| जिसमे सास-बहू गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा से उन्हें रिफर कर आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है|
शहर कोतवाली के तलैया मोहल्ला निवासी रूप सिंह के घर बुधवार को शाम अचानक आधा दर्जन से अधिक दबंग घुस आये| उन्होंने रूपसिंह की पत्नी राजकुमारी व पुत्रबधू रागिनी पत्नी सुनील के साथ मारपीट करना शुरू कर दी| जिसके बाद अन्य परिजन जब तक कुछ समझ पाते उन्होंने फायरिंग कर दी| जिसमे रागिनी उसकी साँस राजकुमारी गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| जबकि उसकी ननद अनन्या के चेहरे पर भी चोट आयी है|
घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा से दोनों को रिफर कर दिया गया| बताया गया है कि रागिनी के पेट में गोली लगी है| घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल राजेश पाठक, प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा डीबी तिवारी आदि फ़ोर्स के साथ आ गये| दोनों को सास-बहू को आवास-विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है|
प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया की जाँच की जा रही है| एक आरोपी को दबोच लिया गया है|