संस्कार भारती द्वारा हुआ नटराज पूजन एवं कला गुरु सम्मान

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय साहित्य एवं कला की संस्था संस्कार भारती द्वारा नटराज पूजन एवं कला गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे कहा गया कि गुरु एवं शिष्य की परंपरा में वर्तमान समय में मधुर रिश्तो की आवश्यकता है जबकि गुरु एवं शिष्य पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर व्यवसायिक हो रहे हैं| गुरु और शिष्य भारतीय परंपरा में 8 विधाएं एवं 64 कलाएं के द्वारा मानव जीवन में धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की शिक्षा गुरु देते हैं इसी उद्देश्य को लेकर संस्कार भारती परंपरागत गुरु से सम्मान राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करता है
फर्रुखाबाद संस्कार भारती 8 विधाओं में गुरु पूर्णिमा, नटराज पूजन, आयोजित करके गुरु शिष्य परंपरा कायम रखती है| सम्मानित कला साधक दयानंद शर्मा संगीत विधा, भारती मिश्रा साहित्य विधा, शरद मिश्रा सोनू नाटक, सुधीर पाल चित्रकला, मोहित मिश्रा नृत्य कला एवं नवोदित कलाकार अकृष शुक्ला, नैंसी गुप्ता, सुरभि सक्सेना, रूद्र सारस्वत आदि कलाकारों को सम्मानित किया| संचालन सचिव अरविंद दीक्षित ने किया| कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत के साथ हुआ
मुख्य अतिथि अनिल त्रिपाठी,अध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना, सचिव अरविंद दीक्षित, कोषाध्यक्ष अनुभव सारस्वत, कार्यक्रम संयोजक गौरव मिश्रा बंटी, ज्ञानी गुरबचन सिंह, सरदार सतनाम, राम अवतार शर्मा, अखिलेश पांडेय,समरेंद्र शुक्ला ,रविंद्र भदौरिया, रिंकू पाण्डेय, नवीन मिश्रा नब्बू, अनुज दीक्षित आदि नें कला गुरुओं का सम्मान किया|  प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय एवं पूर्व अध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी का स्वागत किया|