उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का संकिसा कार्यक्रम निरस्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का संकिसा बौद्ध महोत्सव में आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है| जिससे उनके समर्थको में मायूसी और जिला प्रशासन ने राहत की साँस ली है|
मेरापुर क्षेत्र के संकिसा बौद्ध महोत्सव में आने का कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का तय हो गया था| जिसका विधिवत कार्यक्रम भी आ गया था| उपमुख्यमंत्री के संकिसा आने की खबर से उनके समर्थकों में खुशी की लहर थी| डिप्टी सीएम से मिलने के लिये बड़ी संख्या में समर्थक संकिसा पंहुच रहे थे| लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने जिला मुख्यालय पर पत्र भेज दिया| जिसमे कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त किये जाने की पुष्टि की गयी थी|
कार्यक्रम निरस्त होने से उनके समर्थको में मायूसी है| वही बीते कई दिनों से उपमुख्यमंत्री के आने को लेकर तैयारी में जुटे जिला प्र्शासन ने राहत की साँस ली है|
विधायक ने किया संकिसा महोत्सव का शुभारम्भ
संकिसा महोत्सव का अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बुद्ध पूजा कर शुभारम्भ किया| इसके साथ ही भिक्षु डॉ० धम्मपाल महाथेरो, नानसेन धम्म कीर्ति, चेत सिक बोधि, आदि ने बौद्ध बंदना की| इस दौरान आयोजक कर्मवीर शाक्य, सह संयोजक नागेन्द्र शाक्य आदि रहे|