गायों के संरक्षण के लिये गौशालाओं को बचाना जरूरी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू परिषद (कान[पुर प्रान्त) ले केन्द्रीय मंत्री व अखिल भारतीय गौरक्षा परिषद के संगठन मंत्री खेम चन्द्र शर्मा ने कहा गायों के संरक्षण के लिये गौशालाओं को बचाना जरूरी हो गया है| इसके लिये सूची उपलब्ध कराकर केन्द्रीय समिति को सौपी जायेगी|
फ़तेहगढ़ के भोलेपुर स्थित डॉ० ब्रह्मदत्त द्विवेदी के आवास पर पंहुचे खेम चन्द्र शर्मा ने विभाग सह गौरक्षा की बैठक ली| जिसमे उन्होंने गौरक्षण, सम्बर्धन एवं संरक्षण के लिये कार्यकर्ताओं को जानकारी दी| उन्होंने बताया की गायों के गौमूत्र का प्रयोग दवाओं में बड़ी मात्रा में होता है| वही गाय का घी 90 बीमारियों का इलाज है| गायों को पालकर बेरोजगार रोजगार कर सकते है| जो पिछली सरकारों ने जो गलती की उसका खामियाजा इस सरकार में गायों को भुगतना पड़ रहा है| उनके चरागाह व गौशालाओं पर कब्जे हो गये है| इसके साथ ही सरकार के साथ ही आम जनमानस की भी कुछ जबाब देही है की वह गायों को सड़क पर ना छोड़े|
डॉ० ब्रह्मदत्त अवस्थी ने कहा कि गाय राष्ट्र चेतना है एवं गाय की रक्षा करना प्रथम लक्ष्य हो| गाय को आज घर-घर पंहुचाने की जरूरत है| जिला मंत्री रविन्द्र भदौरिया व जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम ने भी अपने विचार रखे| डॉ० प्रभात अवस्थी, पंकज पाल आदि रहे|