देश के चीनी उत्पादन में यूपी का कद बढ़ा:सुरेश राणा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद:योगी सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार) सुरेश राणा ने सपा पर निशाना साधा और कहा की सपा की अखिलेश सरकार ने कई वर्षो तक किसानो का भुगतान ही नही किया| लेकिन योगी सरकार आने के बाद प्रदेश का अन्नदाना पूरी तरह से संतुष्ट है| अधिकतर किसानो का भुगतान हो गया है|
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा विजय दशमी पर आयोजित शास्त्र पूजन व विजय दशमीपर्व पर जहानगंज पंहुचे राज्य मंत्री सुरेश राणा ने अपनी भूमिका अदा की| इस दौरान राघवेन्द्र सिंह राजू ने कहा की एससी/एसटी का विरोध किया जायेगा| किसी को भी ग़लत तरीके से जेल जाने नही दिया जायेगा| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने मंत्री से मांग करते हुए कहा है कि जनपद का नाम फर्रुखाबाद से बदलकर पांचाल नगर किया जाये|
हरदोई के सबायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रानू ने कहा कि हमे अपने भीतर के अहंकार को मारने की जरूरत है| तभी श्रीराम को सच्ची श्रद्धा होगी| हमे अपने भीतर का रावण मारने की जरूरत है| हमे अपने समाज में फैली असमाजिकता को दूर करने की जरूरत है| महिलाओं का सम्मान करना हम सभी को आना चाहिए| भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने क्षत्रिय भवन का निर्माण कराये जाने की घोषणा की|
,मंत्री सुरेश राणा ने कार्यक्रम में आने से पूर्व बढ़पुर के एक होटल में मीडिया से बात की| जंहा उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार ने गन्ना किसानों के विषय में कुछ भी नही सोचा| वर्षो तक किसानों का भुगतान नही हुआ| लेंकिन योगी सरकार ने पहली बार गन्ना किसानो के लिये 35 लाख करोंड का वजट पास किया| जिससे प्रदेश के गन्ना किसानों को समय पर भुगतान मिल गया| कायमगंज की चीनी मिल का 99 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया| एक प्रतिशत जो बचे है उनका जल्द हो जायेगा|
यूपी की योगी सरकार प्रदेश के किसानो के लिये कई योजना चला रही है| यूपी आवास योजना,इज्जतघर निर्माण व बिजली कनेक्शन के मामले में प्रथम स्थान पर है| उन्होंने बताया की योगी सरकार प्रयास कर रही है की आगामी 2022 तक किसानों की आय दो गुनी हो जाये| कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| इसके साथ ही समाज के लोगो के साथ ही जिला जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह को भी मंत्री ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मांनित किया| बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, राकेश राठौर,जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार तोमर, सीता भदौरिया आदि रहे|