सपा चाहे तो सेक्युलर मोर्चा से कर ले गठबंधन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद: जिले में पहली बार आये समाजवादी पार्टी सेक्युलर मोर्चा के कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य ने साफ कहा की सेक्युलर मोर्चा मजबूती से जनता की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है|कुछ दिन बाद लोक सभा का चुनाव है यदि सपा चाहे तो मोर्चा के साथ गठबंधन कर ले| लेकिन बीजेपी के साथ गठबंधन की बात को उन्होंने सिरे से ख़ारिज कर दिया|
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव के बेबर रोड स्थित मेडिकल कालेज पंहुचे मंडल प्रभारी ने कहा कि शिवपाल को सपा ने एक दम से अलग कर दिया| उन्हें मिला क्या| यह कार्यकर्ताओं की परीक्षा की घड़ी है| उन्होंने कहा की मोर्चा पूरी ताकत के साथ लगा हुआ है| जल्द ही जिला स्तर से लेकर बूथ तक संगठन खड़ा किया जायेगा| 40 छोटे राजनैतिक दलों से बात चल रही है| जो लोक सभा चुनाव में मोर्चा के साथ होंगे| उन्होंने कहा की सपा चाहे तो सेक्युलर मोर्चा के साथ गठबंधन कर ले| उन्हें कोई एतराज नही है| लेकिन भाजपा के साथ कोई गठबंधन नही होगा|
इसके साथ ही मंडल प्रभारी ने दावा किया की मुलायम सिंह यादव पूरे प्रदेश में कही से भी चुनाव लड़ेंगे तो सेक्युलर मोर्चा उनकी मदद करेगा| शिवपाल सिंह ने डेढ़ साल इंतजार किया उसके बाद पार्टी खड़ी की| उन्होंने कहा की 30 से जादा विधायक व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह के सम्पर्क में है| जल्द सभी शामिल होंगे|