निर्दलीय प्रत्याशी ने किया पूर्व सैनिको को सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS Politics

srvendr-singhफर्रुखाबाद: भाई चारा एकता परिषद के अध्यक्ष व सदर सीट के निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेन्द्र सिंह ने पूर्व सैनिको को सम्मानित किया| साथ ही साथ उनकी हर सम्भव मदद का भी भरोसा दिया|thakur-sarvendra-123शहर के इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित जीआरडी गेस्ट हॉउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे पूर्व सैनिको ने सर्वेन्द्र सिंह को चुनाव के प्रचार में लगने का भरोसा दिया | कार्यक्रम की अध्यता ब्रजभान सिंह ने की| पूर्व सैनिक अतिराज सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिको की समस्या का समधान एक पूर्व सैनिक ही कर सकता है| पूर्व सैनिक ही सदर से विधायक बने इसके लिये सभी सर्वेन्द्र के चुनाव में लगे| सोनू ठाकुर, ब्रजभान,उदय राज,राकेश सिंह, अमर सिंह, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे|