पुलिसकर्मियों को नामजद ना करने से शव रखकर किया हाई-वे जाम,

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

bhidफर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम न्यामतनगर भड़ौसा निवासी 35 वर्षीय किस्मत पुत्र अल्ताफ को बीते दिन पुलिस पकड़ने गयी थी| उसी समय चली गोली किस्मत के कोख में जा लगी| जिससे उसकी मौत हो गयी| सोमबार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर पंहुचे और छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग जाम कर दिया| तीन घंटे बाद जाम खुल सका| jaamकिस्मत का शव मंगलवार को पुलिस परिजनों के साथ लेकर पोस्टमार्टम कराने पंहुची| शव का पोस्टमार्टम डॉ० निरंजन कुमार और डॉ० ओमप्रकाश के पैनल में हुआ| पोस्टमार्टम लगभग एक घंटे तक चला| शव का एक्सरे भी कराया गया | पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करायी गयी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शव में एक गोली निकली| पुलिस ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया| जिसके बाद परिजन शव लेकर घर पंहुचे| परिजनों ने साथ ग्रामीणों ने विभिन्य मांगो को लेकर जाम लगा दिया | परिजनों ने मांग की है कि उनको मुआवजा दिया जाये और दोषी पुलिस कर्मियों को नामजद किया जाये| मौके पर एएसपी अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में फ़ोर्स मौके पर आ गया| गाँव में पीएसी तैनात कर दी गयी| व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी भी मौके पर आ गये| लेकिन परिजन जाम खोलने के लिये राजी नही हुये| इसके बाद दो सिपाहियों को नामजद करने के भरोसे के बाद जाम खुल सका|

एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि दोषी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी | दो दोषी है उसकोबक्शा नही जायेगा|