मध्य प्रदेश से मौरम भरकर आये पांच ट्रक किये सीज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:गुरुवार तड़के एसडीएम सदर ने बड़ी कार्यवाही कर दी| उन्होंने अबैध खनन कर लाये गये| पांच मौरम लदे ट्रकों को सीज कर दिया|} इसके साथ ही एक टैंपो भी सीज किया गया है|
कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड पर सुबह तड़के एसडीएम सदर निशांत सिंह अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ आ गये| उन्होंने मध्य प्रदेश से बिक्री के लिये मौर,म भरे ट्रक देखे| एसडीएम को देखकर ट्रक चालको में हडकम्प मच गया| एसडीएम द्वारा अभिलेख मांगे जाने पर ट्रक चालक कोई भी अभिलेख नही दिखा सके| जिस पर पांचो पर कार्यवाही कर दी गयी| वही फतेहगढ़ में एसडीएम ने एक टैम्पो भी सीज कर दिया|
एसडीएम सदर ने जेएनआई को बताया कि पांच ट्रकों को सीज किया गया है | ट्रक मध्य प्रदेश से अबैध रूप से मौरम भरकर लाये थे| उनके पास कोई अभिलेख नही मिला| जिसके बाद कार्यवाही की गयी|