महिला उद्योग व्यापार मंडल की कमेटी घोषित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखबाद: महिला उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्रा गुट ने अपनी कमेटी की घोषणा कर दी| जिसमे कई महत्वपूर्ण भाजपाई चेहरे भी दिखे| सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिये गये है|
नगर के आवास विकास स्थित महिला मंडल की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे महिला व्यापार मंडल की घोषणा अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने की| जिसमे चित्रा सक्सेना, गीता सिंह, मधु राठौर, श्रद्धा पाण्डेय, आशा सिंह व मीरा सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया| एक्से साथ ही ममता सक्सेना को महामंत्री, बबली यादव, कमलेश, विमलेश, कंचन कटियार, नूतन सिंह, रेखा श्रीवास्तव को मंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर प्रतिभा सक्सेना की ताजपोशी की गयी| बबली राजपूत को मीडिया प्रभारी बनाया गया| इसके साथ ही साथ सुनीता वर्मा, सरोज सिंह, रजनी,कांति, मंजू मिश्रा, शीला, संजू यादव, रूपा, बीना चौहान आदि को सदस्य बनाया गया है|
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी, नरेश पालीवाल, आदेश अग्निहोत्री, संजू अवस्थी, इकलाख खान आदि रहे|