अपना दल नें दो हजार को पार्टी से जोड़ बढ़ाया पार्टी का कद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: अपना दल एस ने सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया| मंगलवार तक लगभग 2200 सदस्य बनाये जाने का दावा पार्टी नें किया है|संगठन के सदस्यता अभियान प्रभारी अरविन्द पटेल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है| यह अभियान 12 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक चलेगा| सदस्यता प्रभारी नें बताया कि जिले की चारों विधान सभाओं में एक साथ सदस्य बनाये जा रहे है| चारों विधानसभाओं में 87 सक्रिय सदस्य और 2175 सामान्य सदस्य बनाए गए हैं|
युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत कटियार,  जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शादाब खान, मदारी गंगवार,संदीप कुर्मी,आकाश कटियार आदि रहे|