प्रांतीय साहित्य संगोष्ठी में होगा काव्य रस का प्रवाह

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के प्रांतीय साहित्य संगोष्ठी का आयोजन होगा| जिसमे कई जिलों के विद्धान हिस्सा लेंगे|
नगर के जोगराज मोहल्ला स्थित एप्टेक कम्प्यूटर सेंटर पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि संगठन के कानपुर प्रान्त द्वारा प्रांतीय साहित्य संगोष्ठी का आयोजन 30 सितम्बर को होगा| कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया जायेगा|पहले सत्र में विचार गोष्ठी का आयोजन होगा| दूसरे सत्र में काव्य रस प्रवाह का कार्यक्रम होगा| जिसमे दीनदयाल शोध केंद्र कानपुर के निदेशक डॉ० श्याम बाबू गुप्ता,.लखनऊ से कानकुब्ज भारती के सम्पादक पदम् कान्त शर्मा आदि के आने की तैयारी है|
काव्य गोष्ठी में आगरा,बरेली आदि से भी विद्धान आयेंगे| इसी कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक व संरक्षक बाबा योगेन्द्र का आगमन भी होगा| जिसमे उनके भव्य स्वागत की तैयारी है| संगठन के जनपद इकाई के संरक्षक आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा (कंचन) का जन्मोत्सव भी मनाया जायेगा| इस दौरान संयोजिका भारती मिश्रा, सह संयोजक शैलेन्द्र दुबे, प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, कार्याकारी अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव आकांक्षा सक्सेना, गौरव पाण्डेय,आदेश अवस्थी आदि रहे|