कर्ज में डूबे व्यापारी ने जहर खाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) कर्ज डूबे व्यापारी ने ने जहर खाकर जान दे दी| मृतक के पिता ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम दानमंडी निवासी 32 वर्षीय गौरव पुत्र विनोद कुमार बीज भंडार का व्यापार करता था| उसके ऊपर लगभग पांच लाख रूपये का कर्ज हो गया| जिसके चलते उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया| वह गम्भीर हालत में इटावा-बरेली हाई के पर नाला बधार के निकट पड़ा मिला| परिजन उसे लेकर नगर के निजी नर्सिंग होम पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
परिजन शव लेकर घर आ गये| घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| उसकी पत्नी संध्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये के लिये भेज दिया| मृतक के पिता ने बीज कम्पनी के कर्मी बेबर रामलीला मैदान निवासी बॉबी मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|