ट्रक खराब होने से इटावा-बरेली हाई-वे पांच घंटे जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)इटावा-बरेली हाई-वे पर अचानक ट्रक खराब होने से कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया| पुलिस ने काफी पसीना बहाने के बाद जाम खुलवाया| जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका|
थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में हाई-वे पर ट्रक अचानक खराब हो गया| बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से जाम लग गया| सुबह लगभग 9 बजे अचानक ट्रक खड़ा होने से चाचूपुर से पांचाल घाट व राजेपुर की तरफ हाई-वे पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी| यात्री परेशान रहे| कई एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही| मामले की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने वाहनों ठीक से खड़ा कराकर जाम खुलवाया| लगभग 5 घंटे जाम लगा रहा| यात्री गर्मी व तेज धूप में बेहाल दिखे| तकरीबन दी बजे तक जाम के हालात रहे| इसके बाद जाम खुल सका|
मोहर्रम को लेकर पुलिस ने किया फ्लेग मार्च
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने पुलिस फ़ोर्स के साथ ग्राम दौलतपुर चकई में फ्लेगमार्च किया| इसके साथ ही ग्रामीणों ने वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की सलाह दी| गाँव में शकील पुत्र हाबिद ने नाली का पानी बंद कर रखा था जिसे पुलिस ने तत्काल खुलवाया| थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आपात स्थित में सूचना देने के लिये सीयूजी नम्बर भी दिया| युसुब पटेल से हाथ मिलाकर मित्र पुलिस का चेहरा भी दिखाया| उपनिरीक्षक अनुराग सिंह आदि रहे|