विश्राम सिंह अध्यक्ष व पारिया का महासचिव पर कब्जा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर विश्राम सिंह यादव व महासचिव पद पर संजीव पारिया ने कब्जा कर लिया| जिससे उसके समर्थको में ख़ुशी की लहर है| पारिया ने अपने प्रतिद्वंदी को 445 मतों से पराजित किया|
फतेहगढ़ बार एसोसिएशन सभागार में मतगणना चुनाव अधिकारी डॉ० अनुपम दुबे, दीपक द्विवेदी, शिव प्रताप सिंह व उसकी चुनाव समिति के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी गयी| जिसमे अध्यक्ष पद पर विश्राम सिंह, शशिभूषण दीक्षित व कृष्ण कुमार मैदान में थे| जिसमे विश्राम सिंह को कुल 614 मत, शशिभूषण दीक्षित को 363 मत व कृष्ण कुमार को 349 मत मिले| विश्राम सिंह ने शशि भूषण से 251 मतों से चुनाव जीते| वही उपाध्यक्ष पद पर अनवर, मनोज सक्सेना व मनोज कटियार मैदान में थे| जिसमे अनवर को 183,मनोज सक्सेना 751 मत व मनोज कटियार को 349 मत मिले| मनोज सक्सेना मनोज कटियार से 402 मतों से चुनाव जीते|
उपाध्यक्ष महिला के पद पर मंजू देवी व मीना चौहान में सीधा मुकाबला था| जिसमे मंजू देवी ओ 774 मत व मीना चौहान को 507 मत प्राप्त हुए| मंजू देवी 267 मतों से चुनाव में विजय हासिल की| महासचिव पद पर संजीब पारिया व केशव तिवारी का सीधा मुकबला हुआ| जिसमे केशव तिवारी को 440 मत व संजीब पारिया को 885 मिले| संजीब पारिया 445 मतों से चुनाव जीत महासचिव की कुर्सी पर कब्जा करने में कामयाब रहे| संयुक्त सचिव के पद पर अनुज मिश्रा, राजेन्द्र यादव, श्यामवीर व सर्वेश चुनाव में प्रत्याशी थे| जिसमे अनुज मिश्रा व राजेन्द्र यादव में कांटे की टक्कर हुई| अनुज मिश्रा को 404 मत व राजेन्द्र यादव को 453 मत मिले| श्याम वीर 321 मत व सर्वेश 129 पा सके| राजेन्द्र यादव ने 49 मतों से चुनाव अनुज मिश्रा से जीत लिया|
कोषाध्यक्ष पद पर कुमार चुनाव जीते उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजीव दुबे को 237 मतों से पराजित किया| ब्रजेश को 613 मत मिले| जबकि राजीब को 376 मत प्राप्त हुये| लेखापरीक्षक पद पर अरविन्द कुमार वर्मा 753 मत पाकर चुनाव जीते| पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार सिंह ने 716 मत पाकर कब्जा किया| सदस्य कार्यकारणी पद पर शिखर सक्सेना 831 मत, यादव सिंह शाक्य 790 मत , सत्यपाल 698 मत, पियूष दुबे 661 मत, देवेन्द्र सिंह 690 मत लेजार छुआ चुनाव जीते|