अपडेट:बार मतदान से196 सदस्यों ने किया किनारा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिला बार एसोसिएशन का मतदान सुबह शांतिपूर्वक शुरू हो गया| वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किये गये है| शाम पांच बजे तक चले मतदान में कुल 196 सदस्य मतदान करने नही पंहुचे|
चुनाव अधिकारी डॉ० अनुपम दुबे,दीपक द्विवेदी व शिव प्रताप सिंह ने निर्देशन में सुबह 8 बजे शुरूहुआ| मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा| वही कचेहरी परिसर के आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गयी है| एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया|
दोपहर 12:30 बजे तक 503 सदस्यों के मतदान करने की पुष्टि की है| वही शाम 5 बजे तक मतदान किया गया| बार चुनाव में इस बार 1529 मत वैध थे| जिसकी सूची जारी की गयी थी| शाम पांच बजे तक 1529 में से 1333 मत ही पड़े| 196 बार सदस्यों ने मतदान से किनारा कर लिया| या किसी कारण डालने नही पंहुचे सके|