पूर्व प्रधान व प्रधान सहित 17 पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर संवाददाता) पूर्व प्रधान व प्रधान के बीच हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के 17 लोगों पर एफआईआर पंजीकृत की गयी है| पुलिस जाँच कर रही है |
दरअसल बीते दिन चुनावी रंजिश में थाना राजेपुर के ग्राम खंडौली में पूर्व प्रधान बलवीर सिंह नें अपने परिजनों के साथ वर्तमान प्रधान हरेन्द्र सिंह के घर पर लाठी-डंडो से लैस होकर हमला बोल दिया था| जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था| मामले में पुलिस नें प्रधान हरेन्द्र की तहरीर पर पूर्व प्रधान बलवीर सिंह पुत्र शिवराज, धर्मेंद्र पुत्र बलवीर, अर्पित पुत्र सुरेंद्र
आकाश व अंबुज पुत्र आदेश, सुमित पुत्र सुशील, आदेश सिंह पुत्र हरनाम सिंह, रामकृष्ण पुत्र राम सिंह, विपिन पुत्र राम सिंह व रामअवतार पुत्र राम प्रसाद के खिलाफ 147, 148, 149, 452, 323, 336, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है|
वहीं पूर्व प्रधान बलवीर सिंह के पक्ष से अम्बुज पुत्र आदेश कुमार की तहरीर पर पुलिस नें प्रधान हरेन्द्र सिंह, रिंकू-पिंकू व प्रशांत पुत्र सतेन्द्र, पारथ सिंह पुत्र विश्वनाथ व लेखराज पुत्र नत्थू के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 341, 452, 323 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| प्रधान के समर्थन में कई ग्राम प्रधान लामबंद हो गये हैं|