कर्पूरी ठाकुर जयंती पर सपा की विचार गोष्ठी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फ़र्रुख़ाबाद:समाजवादी चिंतक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई|
पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर हिंदुस्तान के करोड़ों नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं| उन्होंने कहा कि प्रस्तावित तहसील स्तरीय धरना में अधिक से अधिक लोग पंहुचे| वही समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा कि इस बार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन में ऐतिहासिक भीड़ आने की तैयारी है|
पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री ने कहा कि धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए| धरना यूपी सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर अंकुश लगाने का कार्य करेगा| इस दौरान जिला महासचिव यादव,महेंद्र सिंह कटिहार,बृजेश पाल,घनश्याम सिंह बाबा,जितेंद्र यादव,अरविंद यादव रिंकू अग्निहोत्री,शिब्बू यादव,रजत क्रांतिकारी आदि रहे|