भूमि विवाद में खूनी संघर्ष पूर्व प्रधान लहुलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में अपने अधिकार को लेकर जमकर महाभारत हुई| मारपीट के दौरान पूर्व प्रधान बुरी तरह जख्मी हो गये| पुलिस ने उनका मेडिकल कराया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नसरतपुर निवासी वर्तमान प्रधान पक्ष के नूर आलम व पूर्व प्रधान नफीस के बीच भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया| पूर्व प्रधान का कहना है कि जिस भूमि पर कब्जा किया जा रहा है वह उसकी है| जबकि नूर आलम ने बताया की उसने जमीन का बैनामा अभी दो दिन पूर्व ही कराया था| भूमि के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ| जिसमे मारपीट के दौरान पूर्व प्रधान का सिर फट गया| वह लहुलुहान हो गये|
पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर पुलिस ने पूर्व प्रधान का मेडिकल कराया| पुलिस जाँच में जुटी है| प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जाँच की जा रही है| कार्यवाही होगी|