ब्रेकिंग: दबंगो ने दिन दहाड़े ग्रामीण को फरसे से काट डाला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद) प्रदेश का भगवा करण होने के बाद से लोगो ने राहत की साँस ली थी की अब गुंडों और दबंगो से आम जन मानस को निजात मिलेगी| लेकिन उनका सोचना गलत था| आज हालत बेहद नाजुक है| शुक्रवार को कुछ दबंगो ने एक ग्रामीण को जरा सी खुन्नस ने फरसे से काट डाला| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

थाना क्षेत्र के ग्राम कुईयाँ खेडा निवासी 55 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र जहान सिंह का गाँव के ही दबंगो से बीते लगभग दो महीने पूर्व विवाद हुआ था| जिसके बाद शुक्रवार को पुन: विवाद को लेकर कहा-सुनी हो गयी| गाँव के ही दिनेश मिश्रा के घर के बाहर आरोपी कोसीगन पुत्र दयाराम, पप्पू पुत्र दयाराम, भीमसेन पुत्र पप्पू व घर की महिलाओ ने भगवान को घेर लिया और उस पर फरसे चलाने शुरू कर दिये| जब वह जान बचाने के लिये दिनेश मिश्रा के घर के घुस गया तो आरोपी भी घर में दाखिल हो गये| वह भगवान को सड़क पर खीच लाये और ताबड़तोड़ फरसे चलाने लगे| जिससे राधेश्याम गम्भीर रूप से जख्मी हो गये|

ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुये एक आरोपी के हाथ से फरसा ले लिया| भीड़ का दबाब बढ़ते देख आरोपी एक फरसा मौके पर छोड़ फरार हो गया| बीजेपी नेता व ग्राम प्रधान जय गंगवार ने उसे अपने निजी वाहन से फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| ग्रामीणों का आरोप है कि जिस समय फरसा भगवान सिंह पर चल रहा था वह लोग डायल 100 को फोन कर रहे थे| लेकिन नम्बर ही नही लगा| घटना के काफी समय के बाद चौकी इंचार्ज मौके पर आये |वही थानाध्यक्ष एक घंटे से अधिक समय तक घटना स्थल पर नही पंहुचे|