राशिफल: देखे कैसा रहेगा आज आपका दिन

CRIME FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष- पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ेगी। कुसंगति से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के कार्य में हस्तेक्षेप न करें। विवाद न करें।
वृष- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम बनेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। जोखिम बिलकुल न लें।
मिथुन- भूमि व भवन संबंधी कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
कर्क- पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। झंझटों में न पड़ें।
सिंह- वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़-धूप अधिक होगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
कन्या- कोशिशें कामयाब होंगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
तुला- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। मेहमानों का आवागमन रहेगा। शुभ सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाकी सामान्य रहेगा। आंखों में रोग व चोट से पीड़ा संभव है।
वृश्चिक- प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बनेगी।
धनु- कुसंगति से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्ययवृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों की जवाबदारी न लें। चिंता रहेगी। मान घट सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।
मकर- पुरानी रुकी हुई लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल व मनोरंजक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धनार्जन होगा।
कुंभ- योजना भली प्रकार से लाभ देगी। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्य में सुधार होगा जिसका परिणाम देर से मिलेगा। प्रमाद न करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
मीन- धार्मिक यात्रा होगी। सुख-शां‍ति बनी रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्यसिद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे।