बसपा नेता के भाई डब्बन दुबे पर 25 हजार का ईनाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हत्या आदि मामले में जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई डब्बन दुबे पर पुलिस नें 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है| पुलिस को डब्बन की सरगर्मी से तलाश है|
थाना मऊदरवाजा में दर्ज फिरौती आदि के लिए अपहरण करनें के मामले में अनुराग दुबे उर्फ डब्बन दुबे के खिलाफ धारा 147,323, 364ए, 386, 341 व 120 बी के साथ ही आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था | इस मुकदमें में डब्बन दुबे फरार चल रहा है| उसके खिलाफ धारा 82 के तहत कार्यवाही की थी| लिहाजा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें आरोपी डब्बन दुबे के ऊपर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है|
5 सितम्बर को जारी हो चुका कुर्की का नोटिस
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरटटा में डब्बन दुबे के घर पुलिस नें बीते 5 सितम्बर को कुर्की का नोटिस चस्पा किया था| लेकिन उसके बाद भी डब्बन पुलिस की पकड़ से दूर हैं|