बाजार बंदी में सहयोग पर व्यापारियों को कांग्रेस का थैंक्स

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बढती मंहगाई और अपराधों पर अंकुश ना लगा पाने से योगी व मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस सहित कई दलों का गुस्सा सड़क पर दिखा था| कांग्रेस के भारत बंद में व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर नही खोले जिस पर कांग्रेस ने व्यापारियों से थैंक्स कहा है|
कांग्रेस ने प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने जारी किये गये वयान में कहा है कि जनता अब भगवा सरकार के कारनामो को जान चुकी है| लगातार जनता से झूठ बोलकर उसके साथ छल किया जा रहा है| आम जनता, व्यापारी, अधिकारी सभी सरकार की नीतियों से खुश नही है| जिसका उदाहरण कांग्रेस के भारत बंद में देखने को मिला|
जब कांग्रेस ने भारत बंद का आवाहन किया तो व्यापारियों ने उसका सहयोग किया| उन्होंने खुद ही बंदी के दौरान अपनी दुकाने नही खोली| प्रदेश सचिव ने सभी को सहयोग करने का आभार प्रगट किया|