कूड़े एवं कूड़ेदानों के बीच महीयसी को पुष्पांजलि

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:कवित्री महादेवी वर्मा को पुण्यतिथि पर साहित्यकारों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पार्पण कर उन्हें याद कर श्रधंजलि दी| लेकिन महीयसी की प्रतिमा के निकट गंदगी का अम्बार देखकर लोगों में पालिका के प्रति आक्रोश दिखा|
नगर के रेलवे रोड पल्ला स्थित महादेवी की प्रतिमा पर वरिष्ठ कवि डॉक्टर शिवओम अम्बर के नेतृत्व में महादेवी स्मृति पीठ संस्था के बैनर तले दर्जनों छात्र छात्राओं व साहित्यकार आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर काब्य के प्रति उनकी लगन और निष्ठां को सराहा|
डॉ० शिवओम अम्बर ने बताया कि महादेवी वर्मा का जन्म फर्रुखाबाद में हुआ था| ये हम सब के लिये ये गौरव की बात है| आज ही के दिन 11 सितम्बर 1987 को उनका देवासन हो गया था| हम लोगो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है| उनकी प्रतिमा के आसपास गंदगी से पता चलता है कि महानपुरुषो के लिये पालिका प्रसाशन में कितना सम्मान है| कम से कम पालिका प्रसाशन को महानपुरुषों की जयन्ती व पुण्यतिथियो उनकी प्रतिमा के आस पास साफ-सफाई करना चाहिये जिससे उनका सम्मान बना रहे|
उन्होंने जिलाधिकारी मोनिका रानी से महादेवी वर्मा के पास लगे कूड़े दान को हटाते जाने की मांग की है।