महंगाई पर सपाइयों का तहसीलों पर हल्ला बोल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(कायमगंज,नगर,अमृतपुर) मंहगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादी पार्टी ने तहसील मुख्यालयों पर धरना देकर योगी सरकार को घेरा| सपा नेताओ ने कहा सरकार आम जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है|
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी करार दिया। कहा कि प्रदेश सरकार के नेता व मंत्री आदि दिन किसान के कल्याण की अनेक योजनाओं के कार्यक्रमों की घोषणा करते हैं, जो मात्र हवाई रहते हैं। कोई भी योजना धरातल पर दिखाई नहीं देती। सरकार ने नलकूपों के बिल में वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी है। सपा सरकार में 108,100 योजना चलाई गयी| जिसका फायदा आज आम जनता को मिल रहा है| योगी सरकार ने मंहगाई के आलावा जनता को कुछ नही दिया|
आम जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार से आहत है और इसका जबाब आगामी 2019 में भाजपा को देगी|
सदर तहसील पर जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी की अध्यक्षता में धरना दिया गया| महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, महेंद्र सिंह कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, विक्की सिंह, रामा नन्द प्रजापति,मुमताज ताज बेगम मंसूरी आदि रहे| संचालन बंटी यादव ने किया|
वही अमृतपुर में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, श्याम पाल सिंह, जितेन्द्र यादव, रहीश यादव, सुनील यादव, मनमोहन मिश्रा व जीतू यादव आदि सपा नेताओ ने धरना देकर सरकार को कोसा| एसडीएम अमृतपुर रमेश यादव को ज्ञापन सौपा|
कायमगंज तहसील में भी सपा नेताओं ने योगी सरकार को जमकर घेरा| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, सपा जिला महासचिव मंदीप यादव, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, नबाब सिंह यादव, एलियास मंसूरी,पियूष यादव आदि रहे|