बड़ी खबर: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, बुझानें में हेड मास्टर झुलसे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) सोमवार को उस समय प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा होनें से बच गया जिस समय रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी| सिलेंडर में आग लगी देख हेडमास्टर और उनके पुत्र नें जान पर खेल कर आग तो बुझा ली लेकिन खुद हेडमास्टर झुलस गये, जिन्हें उपचार के अस्पताल ले जाया गया|
विकास खंड नवाबगंज के ग्राम हुसैनपुर बांगर के प्राथमिक विद्यालय में सुबह लगभग 11 बजे रसोईया अशोका देवी व लक्ष्मी देवी गैस चुल्हे पर खाना बना रहीं थी| उसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पुरानें पाइप में आग लग गयी | जिससे विद्यालय में भगदड़ मच गयी| रसोईयों नें हेडमास्टर आसिफ अली को जानकारी| जिसके बाद मौके पर मौजूद हेडमास्टर आसिफ व उनके पुत्र मो. सैफ नें अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझा कर सभी को सुरक्षित कर लिया| लेकिन आग बुझाने के चक्कर में हेडमास्टर झुलस गये| उन्हेंजिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य नें उपचार हेतु भर्ती किया गया|
वहीं आग लगनें के दौरान विद्यालय में लगे दो सिलेंडर के साथ ही जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य नें चार सिलेंडर और उपलब्ध कराये| फिलहाल हेडमास्टर और उनके पुत्र के साहस से विद्यालय का बड़ा हादसा बच गया| खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा नें जेएनआई को बताया कि नया सिलेंडर लगाया गया था | उसी दौरान आग लग गयी| हेड मास्टर ने साहस का कार्य किया| फिलहाल कोई खास नुकसान नही हुआ |