शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखो का सामान जलकर राख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखो का सामान जलकर राख हो गया| स्थानीय लोगों ने समर से पानी डालकर आग पर काबू पाया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर पूर्वी नाला गली निवासी सुनील कुमार मिश्रा कर्मकांड का कार्य करते है| रविवार को उनके घर पर पत्नी सुमन, माँ चंदा देवी, पुत्र बधू कोमल, बेटी रजनी आदि थी| अचानक घर के भीतर वाले कमरे में शर्ट सर्किट से आग लग गयी| जिसमे घरेलू सभी सामान जलकर राख हो गया| सुनील कुमार के अनुसार उनकी पुत्री का विवाह आगामी 10 फरवरी को था| जिसके लिये जेबरात व कपड़े व अन्य सामान भी रखा था| अचानक आग लगने से सभी सामान जलकर राख हो गया| धुंआ निकलते देख मौके पर भीड़ लग गयी| पड़ोसी आदि की मदद से समर आदि चलाकर आग पर काबू पाया गया|
घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज यशपाल गौतम पंहुचे| सुनील मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी| एसडीएम सदर निशांत कुमार सिंह ने जेएनआई को बताया कि राजस्व कर्मियों को भेज कर क्षति का आंकलन कराया जायेगा|
तीन वर्ष पूर्व इसी घर में फटा था गैस सिलेंडर
बीते 31 अक्तूबर 2015 में सुनील कर घर रखा गैस सिलेंडर फटने से आग ने पूरी गृहस्थी जलाकर राख कर दी थी| जिसके बाद भी आज तक कोई मुआबजा नही मिला| तीन वर्ष बाद फिर आग लगने से पूरी घरेलू सामान जलाकर राख हो गया था व ,मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ था|