बाढ राहत का सर्वे करने गये लेखपाल से मारपीट

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बाढ़ राहत सामग्री के लिये सर्वे करने गये लेखापाल को ग्रामीण ने जमकर पीट दिया| घटना के बाद लेखपाल ने थाने में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला अपर दुर्गा कालोनी भोलेपुर निवासी लेखपाल कुलदीप सिंह सेंगर ग्राम चाचूपुर जटपुरा में तैनात है| पुलिस को दी गयी तहरीर में उसने कहा है कि वह बाढ़ राहत सामग्री वितरण हेतु सर्वे करने ग्राम पट्टी दारापुर गया था| जंहा सुभाष पुत्र रामसहाय आ गया उसने गाली-गलौज शुरू कर दी| मना करने पर जमकर मारपीट की|
घटना के बाद लेखपाल ने थाने जाकर तहरीर दी| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि जाँच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|