तीन घंटे गंगा की तेज धार में खड़े रहे किसान मित्र

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अपनी मांगो को लेकर आन्दोलन कर रहे किसान मित्र आखिर अब नये तरीके इजात करने पर उतर आये है| जिसके चलते उन्होंने सरकार को हिलाने के लिये जल सत्यागृह शुरू कर दिया| तीन घंटे सभी गंगा की तेज धार में खड़े रहे| लेकिन कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नही पंहुचा|
सर्वोदय मंडल के लक्ष्मण सिंह के साथ किसान मित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविन्द राजपूत व उनके साथ शहर के पांचाल घाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम पंहुचे| जंहा सभी गंगा की तेज धारा में लगभग 12 बजे उतर गये| जिसके बाद उन्होंने गंगा में खड़े होकर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया| तकरीबन तीन बजे तक सभी गंगा में सत्यागृह आन्दोलन करते रहे| तीन बजे सभी गंगा से बाहर आये| उन्होंने शासन व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर भडास निकाली|
लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो जल सत्याग्रह भविष्य में भी होगा| मांगे ना मानी गयी तो बड़ा आन्दोलन ट्रेन रोकने व बस अड्डे का चक्का जाम तक किया जायेगा| इस दौरान विजय सिंह, नरसिंह , रामोतार, किशन राजपूत, शिवराम सिंह, अभिनय त्रिवेदी आदि रहे|