बहनों को रोडबेज में मुफ्त सफर में रही भारी मुसीबत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: योगी सरकार का रक्षाबंधन पर रोडबेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने की योजना की लोगों ने सरहना जरुर की| लेकिन बहनों का रोडबेज में सफर किसी मुसीबत से कम नही रहा| बसें कम होने से महिलाओं को भारी भीड़ के चलते बस में प्रवेश करने के साथ ही उसमे बैठने और उतरने में बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा|
रोडबेज बस अड्डा लालदरवाजे पर सुबह से ही महिलाओं का आना शुरू हो गया था| बस अड्डे पर बड़ी संख्या में महिलाओं को अपने भाईयों के घर जाने के लिए बसों का इंतजार करते देखा गया| हरदोई,बरेली व शहजहाँपुर जाने वाली बसों में भीड़ अधिक देखी गयी| पहले बसों में प्रवेश करना एक चुनौती से कम नही दिखा उसके बाद सीट प्राप्त करना भी एक बड़ी लड़ाई के समान था| अधिकतर महिलाओं को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा| वही कुछ खिड़की आदि से भी घुस कर सीट पर कब्जा करने में सफल रही| भीड़ व बरसात भी महिलाओं का हौसला कम नही कर सकी| भाईयों के प्रति प्रेम सारी मुश्किलों के आगे बड़ा दिखाई दिया|
डग्गामारों ने बसूला दो गुना किराया
रोड बेज में बेशक महिलाओं ने मुफ्त सफर किया| लेकिन डग्गामारों ने दोगुने से भी जादा किराया बसूला| जिससे कई जगह विवाद भी हो गया| सेंट्रल जेल बेबर रोड पर अधिक किराया बसूली के चक्कर में एक टैम्पो चालक की पिटाई महिलाओं ने कर दी| बाद में मामला रफा-दफा हुआ|