स्वतंत्र रहने के लिये स्वास्थ्य व स्वच्छ होना जरूरी: डीएम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:पूरे जनपद में स्वतन्त्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया| सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया| जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट व एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस ने ध्वजारोहण किया| जिलाधिकारी ने कहा की स्वतंत्रता के साथ ही साथ हमे स्वास्थ्य व स्वच्छ रहना जरूरी है| क्योंकि यदि हम स्वच्छनही रहेंगे तो हम स्वस्थ्य नही होंगे| यदि हम स्वस्थ्य नही होंगे तो हम पराधीन हो जायेंगे|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में सभी कर्मचारियों व अधिकारीयों के साथ ध्वजारोहण किया| इसके बाद सभी को कर्तव्य निष्ठां की शपथ भी दिलायी| जिलाधिकारी ने इस दौरान कहा की जो भी अधिकारी व कर्मी जिस पद पर है वह वही से देश की सेवा अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निर्वहन करके कर सकता है| आज हम स्वतंत्र है लेकिन इसको बनाये रखने के लिये हमे स्वस्थ्य व स्वच्छ रहने की जरूरत है| जिससे भविष्य में हम पराधीन ना हों| उन्होंने एसपी अतुल शर्मा के साथ परिसर में वृक्षारोपण भी किया| एडीएम गुलाब चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन आदि ने भी अपने विचार रखे|
वही एसपी अतुल शर्मा अपने पुत्र आरू के साथ पुलिस परेड में ध्वजारोहण पर पंहुचे| उन्होंने ध्वजारोहण के साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को खाकी की मर्यादा को बनाये रखने की शपथ दिलायी| उन्होंने कहा की खाकी के भीतर के इंसान की कोई जाति व धर्म नही होता| हमे फर्ज ही हमारा धर्म है| उन्होंने एचसी लालमन, एचसीपी मुलायम सिंह, सीपी उपदेश कुमार, सीपी सादिम खां, पीएसी के सिपाही विक्रम सिंह, रामनिवास ओ प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया|
एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी आदि रहे|