भैस चोरी के आरोपी को पेंड से बांधकर पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)घर के बाहर से भैस खोलकर ले जाने के आरोपी को ग्रामीणों ने पेंड में बांधकर लहुलुहान कर दिया| भीड़ मानवाधिकार की सारी हदें भी पार कर गयी| पुलिस अब मामला मीडिया में आने के बाद कार्यवाही की बात कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम तुसौर निवासी सुरेन्द्र पाल सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा कि वह घर पर खाना खा रहे थे| उसी समय घर के बाहर से डबरी निवासी सुरेन्द्र ठाकुर उसकी भैस खोलकर ले जाने लगा| सूचना मिलने पर उन्होंने पीछा किया तो आरोपी मौके पर गिर गया और उसके चोट लग गयी| ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के ह्बाले कर दिया|
वही फोटो झूंठ नही बोलती जो फोटो आप देख रहे है उसमे ग्रामीण आरोपी सुरेन्द्र को उस पेंड से रस्सी में बांधे हुये है जिस पेंड में पीछे एक भैस बंधी हुई है| आरोपी कमर में रस्सी कसकर उसके साथ जानवरों की तरह मारपीट की गयी है| उसके सिर से खून निकल रहा है| लेकिन मारने वाले कानून कायदा सब कुछ भूल गये| मारपीट से आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गया| भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हबाले कर दिया|
वही सूत्रों के अनुसार हकीकत कुछ और है| आरोपी शराब पीने का आदी है| पता चला है कि गाँव के ही एक युवक ने उसे पहले दारु पिलाई उसके बाद जब आरोपी सुरेन्द्र नशे में हो गया तो उससे सुरेन्द्र की भैस खोल लेने के लिये कहा| नशे में उसने भैस खोल ली| तभी ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पेंड से बांधकर पीट दिया| अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने बताया कि किसी को इस तरह से मारपीट करने का अधिकार कानून में किसी को नही है| दंड देने के लिये न्यायालय बने है| किसी को भी बंधक बनाकर पीटना मानवाधिकार का खुला उलंघन है| पुलिस को मारपीट करने वालों के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करनी चाहिए|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि की यदि रस्सी में बांधकर मारपीट की गयी है| तो जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|