बाढ़ पीड़ितों ने भूखें पेट आवास के लिये किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बाढ़ के पानी से चारो तरफ से घीरे ग्रामीणों सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया| ग्रामीणों ने मांग की है कि उन्हें प्रशासन भोजन ना दे वह उन्हें आवास मुहैया कराये| ताकि उन्हें भविष्य में बेधर ना होना पड़े|
विकास खंड के ग्राम अलादपुर भटौली में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन| ग्रामीण पॉलिथीन डालकर कड़क्का बांध पर रहने पर मजबूर हैं| राम गंगा के पानी से लोग बेघर हो चुके ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ जमकर प्रदर्शन किया| ग्रामीणों ने कहा कि भोजन नहीं आवास चाहिए| शिवराज,सौरभ,हरिशचन्द्र,राकेश,रामकली व फूलचंद आदि ने कहा कि राम गंगा की बाढ़ से कटान हर साल होता है| इसी वजह से हमारे गाँव के युवाओं का विवाह भी नही हो रहा|गांव में लगभग एक सैकड़ा युवा कुंवारे हैं| वहीं प्रशासन के खिलाफ पूरे गांव ने जमकर प्रदर्शन किया| ग्रामीणों ने कहा कि हमारी मांगे पूरी करो हमें भोजन नहीं आवास चाहिए| वहीं हर कोई प्रशासन अधिकारी फोटो खिंचवाकर आश्वासन देकर चला जाता है|
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार मिट्टी का तेल नहीं देता| ग्रामीणों में यह देखकर आक्रोश है कि उनके गाँव में जो आवास टूटे है उनमे हर एक मकान की कीमत लगभग तीन लाख रूपये है| जिला अधिकारी द्वारा भोजन व्यवस्था विद्यालय में कराई गई थी लेकिन ग्रामीण महिलाओं ने भोजन नहीं किया| ग्रामीणों ने कहा है तक जब तक उन्हें आवास नहीं दिया जाएगा तब तक हम लोग भोजन नहीं करेंगे| राजेपुर अलादपुर भटौली में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ग्रामीण राकेश चंद्रा ने ग्राम टौली में जायजा लिया| वही जेई अजय यादव को तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए| उप जिला अधिकारी रमेश चंद यादव ने बताया कि अमृतपुर तहसील में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं| गंगा-राम गंगा का पानी बढ़ रहा है| ग्रामीणों की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है| राहत पैकेट भी बांटे जा रहे है|

Comments are closed.