अनुपम,दीपक व चीनू बार एसोसियेशन के चुनाव अधिकारी

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला बार एसोसियेशन ने अपने चुनाव अधिकारीयों की घोषणा कर दी है| जिसमे डॉ० अनुपम दुबे सहित तीन अधिवक्ताओं को नामित किया गया है|
एसोसियेशन के अध्यक्ष विपनेश सक्सेना, महासचिव संजीब परिया ने अधिवक्ता डॉ० अनुपम दुबे, अधिवक्ता दीपक द्विवेदी व शिव प्रताप उर्फ़ चीनू को जिला बार एसोसिएशन चुनाव अधिकारी मनोनीत किया है| तीनो चुनाव अधिकारीयों को चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू किये जाने की बात कही गयी है|
बीते काफी लम्बे समय से बार की चुनाव प्रकिया नही हुई थी| चुनावाधिकारी मनोनीत होने के बाद से अब कचेहरी में राजनैतिक माहौल की सरगर्मी बढ़ गयी है| चुनाव अधिकारी दीपक द्विवेदी ने बताया की जल्द ही अन्य चुनाव अधिकारीयों के साथ बैठक कर चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जायेगा|