अंजली हत्याकांड: रिश्तेदार के पड़ोसी ने ही दिया था घटना को अंजाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते 20 जुलाई को मासूम किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंक दिया गया था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे नाक-मुंह दबाकर हत्या किये जाने की पुष्ठी हुई थी| जिसमे पुलिस ने आखिर 17 दिन बाद आरोपी को दबोच लिया है| जिसका जल्द पुलिस खुलासा कर सकती है|
विदित है कि कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला पजाबा निवासी रामतीर्थ जाटव की 6 वर्षीय पुत्री अंजली की शहर कोतवाली के ग्राम चाँदपुर में दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव पूर्व प्रधान अखिलेश कटियार के प्लाट में फेंक दिया गया था| घटना के सम्बन्ध में पिता रामतीर्थ जाटव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ 363,302,201 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था|
डॉ० पीएस विमल, डॉ० दीपक कटारिया, डॉ० अनुराग वर्मा व डॉ० सुमेश अवस्थी के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंजली की हत्या नाक-मुंह दबाने से हत्या होने की बात सामने आयी थी| वही दुष्कर्म की पुष्टि के लिये स्लाईट बनायी गयी है| पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी हुई थी|
मिली जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी टीपू जाटव पुत्र रामलड़ैते जाटव का जिस जगह अंजली विवाह समारोह में गयी थी उसके दो मकान के बाद घर है| पुलिस ने आखिर 17 दिन चली पड़ताल के बाद टीपू को दबोच लिया है| पता चला है कि पुलिस को एक वीडियों भी मिला था जिसने घटना के खुलासे में अहम भूमिका अदा की| पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने आरोपी के पकड़े ने जाने की पुष्टि की है|