अपडेट: वेतन भुगतान ना होने से पराग डेरी में हड़ताल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:वेतन भुगतान ना होने से खफा पराग दूध डेयरी के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों ने हड़ताल कर तालाबंदी कर दी| दूध लाने वाली गाड़ी भी रोंक ली गयी है| कर्मचारी नारेबाजी कर रहे है|
शहर कोतवाली के कादरी गेट से पांचाल घाट मार्ग पर ग्राम चांदपुर के निकट स्थित पराग दूध डेयरी में लगभग एक दर्जन दैनिक वेतन भोगी श्रमिक कार्यरत है| उनका कहना है कि बीते 1 जनवरी 2016 से लेकर 31 जुलाई 2018 तक का वेतन भुगतान अभी तक नही किया गया| प्रति श्रमिक को 7200 सौ रूपये महीने वेतन मिलता है| जिससे उनके बच्चे भुखमरी की कंगार पर है| उनके विधालयों में दाखिले नही हो पा रहे है|
हड़ताल कर रहे श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने पूर्णरूप से काम बंद कर दिया है| वही डेयरी में प्रतिदिन लगभग 4 हजार लीटर दूध लाने वाली चार पिकअप गाड़ी भी खड़ी कराकर तालाबंदी कर दी गयी है| श्रमिको का गुस्सा स्थानीय प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ भडक रहा है| दोपहर बाद स्थानीय प्रभारी संजय सिंह व चौकी इंचार्ज पांचाल घाट ने मौके पर आकर वार्ता की और 10 दिन में भुगतान कराने का वादा किया| जिसके बाद हड़ताल समाप्त हो गयी|
इस दौरान प्रेमप्रकाश, सुधीर कुमार, विमलेश कुमार, जसबंत आदि रहे|