सपा पदाधिकारियों को सौपी बूथ कमेटी गठन की जिम्मेदारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देश पर एक बैठक का आयोजन कर सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी गठित करने की जिम्मेदारी सौपी है|
कस्बे में आयोजित हुई बैठक में भोजपुर विधान सभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बुलाया गया था| जिसमे जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व अरशद जमाल सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये| अरशद जमाल सिद्दीकी ने विधान सभा अध्यक्ष अमित यादव को बूथ कमेटी गठित कराने की जिम्मेदारी सौपी है| वही पिपरगाँव सेक्टर की जिम्मेदारी अमित यादव व ताजपुर सेक्टर की जिम्मेदारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश यादव,जहानगंज सेक्टर की युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष अंसार खां को दी गयी है| रजीपुर जुनेद सिद्दीकी व कलीम खां, जरारी अतिउल्ला सिद्दीकी व मुबीन को दी गयी है| कमालगंज नगर व ग्रामीण बिल्लू श्रीवास्तव को दी गयी है|
भोजपुर विधानसभा प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी ने बताया कि अभी तक कुल 150 बूथ बन चुके है| जिसकी जानकारी पार्टी के जिला कार्यालय पर दी जा चुकी है|