अंजली हत्याकांड: पुलिस को करीबी पर ही घटना को अंजाम देने का शक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर में दिल दहला देने वाले अंजली हत्याकांड का वर्कआउट पुलिस अभी कर नही पा रही है| लेकिन दुष्कर्म के बाद हत्या करने जैसे दिल दहला देने वाले अपराध को उसके किसी परिचित ने ही अंजाम दिया| पुलिस इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला पजाबा निवासी रामतीर्थ जाटव अपनी पत्नी सीमा व 6 वर्षीय पुत्री अंजली के साथ शहर कोतवाली के ग्राम चाँदपुर निवासी अपने साडू राधेश्याम की पुत्री उपासना के विवाह समारोह में शामिल होने के लिये आये थे| विवाह की रात उसकी पुत्री अंजली पत्नी सीमा के साथ ही छत पर थी| बारात आने पर सीमा बारात देखने के लिये चली गयी और उसकी पुत्री अंजली छत पर ही सोती रही| अचानक वह गायब हो गयी| इसके बाद घटना के तीन दिन बाद 20 जुलाई को उसकी लाश चाँदपुर के पूर्व प्रधान अखिलेश कटियार के प्लाट में मिली थी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
बीते दिन पुलिस ने उसके परिजनों के साथ ही उपासना उसके पति के साथ कई परिजनों वको कोतवाली बुलाया| उन्होंने कई चरणों में पूंछताछ की| पुलिस को पक्का यकीन है उसके परिवार का या कोई करीबी परिचित ही इस घटना को अंजाम दे सकता है| लेकिन तीनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे| पुलिस को यह तो पता चल गया अंजली के पिता सहित वर व बधू पक्ष के अधिकतर पुरुष दारू के नशे में थे| लेकिन अभी पुलिस की जाँच की गुत्थी उलझ गयी है|
मामले की विवेचना कर रहे नखास चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने बताया की अभी विवेचना चल रही है| उसके परिजनों व सम्बन्धित लोगों से पूंछतांछ की गयी है| अभी पुलिस को कोई खास सबूत नही मिले है|