तमंचे के बल पर घरों से जेबरात व नकदी साफ़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीती रात चोरों ने तमंचे के बल पर नकदी व जेबरात साफ़ कर दिये| घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नानकार निवासी कुलदीप राजपूत के घर के मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गये| सुबह तड़के उसका बक्सा ग्राम बरखिरिया निवासी सरल यादव के खेत में पड़ा मिला| जिससे 10 हजार रूपये, कुंडल आदि सामान गायब मिला| वही इसी गाँव के ही फकीरे लाल के घर पर चोरो ने घुसने का प्रयास किया तो फकीरे लाल जाग गये| उन्होंने चोरों पर पत्थर चला दिये| जिसके बाद चोर भाग गये|
पुनपालपुर निवासी महेंद्र राजपूत के घर के मुख्य द्वार की कुंडी चोरों ने खोल ली| घर के भीतर सो रही उसकी पत्नी के ऊपर तमंचा तान दिया| जिसके बाद घर के भीतर से बक्सा उठा ले गये| उसका बक्सा घर के पीछे पड़ा मिला| जिससे झाले, जंजीर, पायलें,कुंडल व लगभग दो हजार रूपये गायब मिले| प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| वह तहसील दिवस में है| तहरीर मिलने पर जाँच करायी जायेगी|