भांजे ने ईंट से सर कुचलकर मौत के घाट उतारा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

snjy lilapur1234फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना अमृतपुर के ग्राम लीलापुर निवासी संजय सिंह पुत्र शिवरतन सिंह ने अपने मामा 80 वर्षीय रघुनाथ सिंह की ईंट से कुचल कर बेहरहमी से हत्या कर दी| पुलिस ने आरोपी भांजे को मौत के घाट उतार दिया|

मृतक रघुनाथ सिंह बीते 12 वर्ष से अपने बहनोई शिवरतन के घर लीलापुर में रह रहे थे| वह मूलरूप से जनपद शहजहांपुर जलालाबाद अतिवरा के रहने वाले थे| बीती रात वह खाना खाकर घर के पास बने कमरे में रो गये| बीती देर रात उनकी ईट से कुचलकर हत्या कर दी गयी| सुबह ग्रामीणों ने उनकी लाश चारपाई पर पड़ी देखी| शव के पास एक खून से सनी ईंट पड़ी थी| मृतक के भांजे वीरेन्द्र सिंह ने तहरीर दी कि मेरे मामा मेरे पास रहते थे| भाई संजय सिंह उनसे सम्पति ना मिलने से रंजिश मानता था| उन्होंने भाई संजय सिंह को ही मामा की हत्या किये जाने का आरोप लगाया| आरोपी नशे का आदि बताया गया|

घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने हत्यारोपी संजय को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया|