जहानगंज में गौकशी के मिले अबशेष

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) पुलिस को गाय काटे जाने के बाद उसके अवशेष बरामद हुये है| जिसके बाद पुलिस ने अवशेष कब्जे में ले लिये| अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया में गाये काटे जाने की सूचना पुलिस को मिली| जिसके बाद पुलिस मौके पर आ गयी | पुलिस को प्राथमिक विधालय के निकट एक कान कटा पड़ा मिला| विधालय के निकट ही उसके उसकी खाल आदि भी पुलिस को मिली| पुलिस ने मामले की सूचना सीओ मोहम्मदाबाद अखिलेश राय व पशु चिकित्सक अमित दुबे को दी | चिकित्सको ने अबशेष का सेम्पल लिया| उसे जाँच के लिये मथुरा भेजा है|
वही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|