हत्यारोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अबैध सम्बन्ध के शक में भाई और भतीजे ने ग्रामीण की हत्या कर दी थी| पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया| जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया|
बीते 7 जुलाई को थाना क्षेत्र के ग्राम खंडौली निवासी 50 वर्षीय राजवीर की चाक़ू से गोदकर हत्या की गयी थी| पुलिस ने मृतक के पुत्र मोहित कुमार ने गांव के ही राजेंद्र व उसके पुत्र बाग़वाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में ही मृतक के भाई नन्हे व उसके पुत्र कल्लू को हिरासत में लेकर पूंछताछ की थी| जिसके बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल भी किया था| यह खबर बीते दिन ही जेएनआई में प्रकाशित की गयी थी|
सोमबार को दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसपी अतुल शर्मा व एएसपी त्रिभुवन सिंह ने मीडिया को जानकारी दी| उन्होंने कहा की अबैध सम्बन्धो के शक में ही राजवीर की हत्या की गयी थी| पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया| थानाध्यक्ष अंगद सिंह आदि रहे|