स्टेशन पर नमाज पढनें से हिन्दू महासभा का हंगामा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़नें का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है| जिसको देखकर हिन्दू महासभा नें हंगामा कर नियम विरुद्ध नमाज पढ़नें पर आपत्ति जतायी| इसके साथ ही तीन दिन के भीतर स्टेशन पर नबाब पढनें वालों पर कार्यवाही की मांग की|
दरअसल वायरल वीडियो क देखकर हिन्दू महासभा क युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा आदि अपने कार्यकर्ताओं के साथ फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पंहुचे और हंगामा किया| सूचना मिलने पर शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, सीओ सिटी प्रदीप कुमार आदि पंहुचे| जिसके बाद युवा प्रदेश अध्यक्ष नें रेलवे पुलिस के अधिकारी को तहरीर दी| तीन दिन में कार्यवाही ना होनें पर स्टेशन पर सुन्दर कांड करनें की चेतावनी दी |