अस्तित्व बचाने के लिये हुआ बेमेल गठबंधन: साध्वी निरंजना ज्योति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

फर्रूखाबाद:केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा की वर्तमान ने मोदी सरकार काम के आधार पर वोट मांगने जनता के बीच जायेगी| जबकि विरोधी केबल अपना अस्तित्व बचाने के लिये गठबधन की राजनीति कर रहे| लेकिन इससे उनका अस्तित्व बचने वाला नही है| उन्होंने साफ़ कहा की मोदी सरकार किसानों की समस्या को लेकर काफी गम्भीर है| उनका विभाग भी किसानो के लिये विभिन्य योजनाओं को चला रहा है| जिसका किसानो को लाभ मिल रहा है|
नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयी साध्वी ने निरीक्षण भवन में मीडिया से बात की | उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से 14 तक नजर डाले तो देश भर में केबल दो मेगा फ़ूड पार्क स्थापित थे| लेकिन बीजेपी की सरकार आने के बाद देश भर में 13 मेगा फ़ूड पार्क चालू किये गये है| जबकि दो और होने वाले है| उन्होंने बताया की एक वर्ष तीन महीने की योगी सरकार में तीन मेगा फ़ूड पार्क यूपी में मजूर हुये है| उन्होंने कहा की छोटे मेगा फुट पार्क में लगभग 10 करोड़ की सप्सिडी मिलेगी|
उन्होंने कहा की आज कुछ पार्टी बेमेल गठ्बन्धन कर अपना अस्तित्व बचाने में लगी है| पूर्व में वही लोग एक दूसरे को जेल भेजने की बात करते थे आज वह मोदी सरकार के खिलाफ एक जुट है| उन्होंने साफ़ कहा की अभी भी कई अधिकारी सपाई मानसिकता से कार्य कर रहे है| जो भी अधिकारी कार्यकर्ता की बात नही सुनेगा| उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|
वही दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीएल वर्मा ने कहा कि अमृतपुर में बन रहे दमकल कार्यालय, लालदरवाजे पर बन रहे रोडबेज बस अड्डे का निर्माण अभी तक पूर्ण क्यों नही हुआ इसकी जाँच कराकर यदि वजट का आभाव है तो उसे मंजूर कराया जायेगा| उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव केलिये भाजपा तैयार है| उन्होंने कहा की विपक्ष बौखलाया हुआ है| इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, अमर सिंह खटिक, विमल कटियार, शैलेन्द्र सिंह राठौर,डॉ० प्रभात अवस्थी, भाष्कर दत्त द्विवेदी,संजीव गुप्ता, दिलीप भारद्वाज, शिवांग रस्तोगी, रमेश राजपूत आदि रहे|