सरकार को बंदियों के परिवारों की भी चिंता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केन्द्रीय कारागार में आये सूबे के कारागार राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने जेल में निरीक्षण के साथ ही बंदियों के साथ संवाद भी किया| उन्होंने बंदियों को भरोसा दिलाया की सरकार को उनकी और उनके परिवार की चिंता है| सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है|
कारागार पंहुचे जेल मंत्री नें कहा कि हर पिछली सरकारों नें कभी भी बंदियों की सुध नही ली| लेकिन योगी सरकार में मंत्री सीधे बंदियों से संवाद कर रहें है| जिससे उनकी समस्याएं सीधी सरकार की नजर में आ रहीं हैं| उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जेलों पर गायत्री मंत्र के जाप की प्रक्रिया को शुरू कराया गया है उसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है| गायत्री मंत्र के जाप से बंदियों के मन से अपराध की प्रवर्ती कम होगी| जो जिस धर्म का है वह अपने अपने धर्म के अनुसार ही धर्मिक अनुष्ठान करे जिससे जेल के भीतर रहकर भी उसकी आत्मा और मन दोनों को परमानन्द मिलेग| उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति माँ के गर्भ में होता है ईश्वर उसी समय उसका भविष्य लिख देता है| उसी भाग्य के लिखे के हिसाब से ही लोग सलाखों के पीछे भी आ जाते है फिर चाहे वह अपराध किये बिना ही क्यों ना आये हों| उन्होंने बंदियों को कानून की व सरकार की योजनाओं के विषय में भी अवगत कराया| उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अंग्रेजी समय के जेल मैनुअल में बदलाव किये गये| इस समय जेल में बंदियों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भी चिंतित है| जिसके परिणाम स्वरूप अब क़ानूनी दांवपेंच में बंदी फंसे नही रहते| उनकी सरकार में जीते बंदी रिहा हुए उतने किसी की भी सरकार में नही हुए| उन्होंने बंदियों को नसीहत दी की वह लोग जब जेल से रिहा हों तो बेहतर इंसान बनकर रिहा हों | उन्होंने जेल के चिकित्सकों को भी सलाह दी की उनका बंदियों के प्रति अपनत्व का रिश्ता होना चाहिए|
बंदी उत्पाद बिक्री केंद्र का किया लोकार्पण
सेन्ट्रल जेल गेट पर विगत कई माह पूर्व खोले गये बंदी उत्पाद बिक्री केंद्र का लोकार्पण मंत्री नें फीता काटकर किया| उन्होंने बंदियों के द्वारा जेल के भीतर किये गये उत्पाद को देखा| जेल के भीतर लगे बंदी निर्मित तम्बू भी देखे | उन्होंने बंदी निर्मित उत्पाद को बिक्री एक लिये बड़े स्तर व्यवस्था करानें का भरोसा भी दिया|
बंदियों को वितरित किये कम्बल
जेल प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था में मंत्री के हाथों जेल के बंदियों को कम्बल भी वितरित कराये गये| इसके साथ ही जेल गुमटी के निकट मंत्री ने आम का पौधा भी लगाया|
स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था में जल्द होगा सुधार
जेएनआई संवाददाता के सवाल पर मंत्री नें कहा कि जेल में बंदी रक्षकों की रिक्त लगभग 65 पदों को भरनें का प्रयास चल रहा है| उन्हें जल्द भर दिया जायेगा| इसके साथ ही जेल में एक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी जल्द करायी जा रही है| उन्होंने जेल अधीक्षक पीएन पाण्डेय की कार्य कुशलता की सराहना की| इस दौरान कारापाल बद्री प्रसाद सागर व करुणेंद्र यादव, उप कारापाल ओमप्रकाश आर्या, सुरजीत सिंह, अनीश यादव, स्मिता भाटिया, चिकित्साधिकारी नीरज कुमार, फार्मासिस्ट श्रीराम नारायण सिंह, टेंट आपरेटर रामहरी आदि रहे|