फालोअप:सनकी प्रेमी ने एक तरफा प्यार में मारी थी गोली!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बारात मे आयी युवती को सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार में गोली मार मौत के घाट उतारने का प्रयास किया| लेकिन गोली उसके सिर में लगी| आरोपी मौके से फरार हो गया| पुलिस गोली की घटना को संदिग्ध मान रही है|
जनपद शहजंहापुर के जलालाबाद बारा पत्थर निवासी युवती प्रगति की माँ मनोरमा ने बताया की एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री प्रगति के साथ जलालाबाद में ही रह रहे थे| जलालाबाद के सुंदर नगर निवासी युवक रजत श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार प्रगति को परेशान करता था| वह प्रगति पर विवाह का दबाब बना रहा था| युवक की इस हतकत से अजीज आकर गुप्ता परिवार रुद्रपुर चला गया| वही प्रगति अपनी पढाई कर रही थी| जून की छुट्टी होने पर लगभग 40 दिन पूर्व वह लोग अपने घर जलालाबाद आ गये| प्रगति के आने की खबर पर वह पुन: उसे परेशान करने लगा|
बीते बुधवार को प्रगति अपनी माँ मनोरमा गुप्ता के साथ मौसी संतोषा गुप्ता की पुत्री कोमल के विवाह समारोह में शामिल होने राजेपुर आयी थी| तो आरोपी भी पीछा करता हुआ आ गया| युवती की माँ मनोरमा ने आरोप लगाया की बारात के दौरान जब आरोपी रजत प्रगति को अपने साथ ले जाने लगा तो उसने जाने से इंकार कर विरोध कर दिया| जिस पर वह आक्रोशित हो गया और उसने तमंचे से गोली मार दी| पुलिस गोली की घटना को संदिग्ध मान रही है|